थल: रामगंगा घाटी में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मुवानी में क्रमिक अनशन शुरू
रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति ने मुवानी में 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीन दिनों का गांधीवादी क्रमिक अनशन शुरू किया। अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट ने चेतावनी दी कि कार्यवाई न होने पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन होगा। व्यापार संघ, पूर्व सैनिक संगठन और मातृशक्ति ने आंदोलन को समर्थन दिया। मुवानी बाजार सुरक्षा के कारण छावनी जैसा माहौल रहा।