घाटोल: घाटोल हाट में भरी दोपहरी में लोक कलाकारों ने मचाई धूम
जिले के घाटोल में प्रत्येक रविवार को लगने वाले हाट में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के तत्वावधान में हाटोत्सव 2026 के तहत रविवार को भरी दोपहरी 1 बजे में लोक कलाकारों ने लोक पारम्परिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों ढोल कुण्डी थाली शहनाई की थाप पर रोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हाट बाजार में धूम मचाई ।