उचेहरा: आदर्श नगर हवाई पट्टी मे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल
सतना। शहर के आदर्श नगर हवाई पट्टी क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति से आ रही थीं, तभी अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर हुए घायल।