जांजगीर: जांजगीर चांपा में बच्चा चोरी की अफवाहों से रहें सावधान, संदिग्ध दिखने पर तुरंत पुलिस को दें सूचना: ASP उमेश कश्यप
जांजगीर-चांपा जिले में बच्चा चोरी और अपहरण को लेकर अफवाहें फैलने की खबरें सामने आ रही हैं। इसको लेकर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और कानून को हाथ में न लें। पुलिस का कहना है कि यदि किसी भी व्यक्ति पर संदेह होता है कि वह बच्चा चोर हो सकता है या कोई संदिग्ध गतिविधि कर रहा है, तो उसके साथ मारपीट या हिंसक व्यवहार न करें।