कटंगी: नंदलेसरा में पुत्र ने पिता से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलेसरा के 54 वर्षीय टीकमचंद राहंगडाले ने अपने ही 24 वर्षीय पुत्र सौरभ राहंगडाले पर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर सौरभ के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115 (2), 351 (2) की कार्रवाई की है।