कटंगी: वार्ड क्रमांक 05 के रहवासियों को अध्यक्ष ने दी चेतावनी, नाले में सीवेज जोड़ने वालों पर नगर परिषद करेगी कार्रवाई
कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कॉलोनी के कुछ स्थानीय रहवासियों ने अपने घरों के मलजल यानी सीवेज को वार्ड में बहने वाले नाले से सीधा जोड़ दिया गया है। जिस कारण नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को नाले की सफाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों में संक्रमण और कई तरह की घातक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।