कटंगी: लोक निर्माण विभाग की कंगाली बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत,महकेपार में हाईस्कूल से लेकर गांव को जोड़ने वाली सड़क हुई बदहाल
क्षेत्र के पठार अंचल की ग्राम पंचायत महकेपार के ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए इन दिनों गांव को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क मुसीबत बनी हुई है। यह सड़क हाईस्कूल से लेकर गांव को आपस में जोड़ती है। जिस पर चलकर हर दिनों सैकड़ों विद्यार्थियों को स्कूल आना-जाना करना पड़ता है।