कटंगी: नक्शा तरमीम में आने वाली व्यवहारिक तकनीकि समस्याओं को लेकर कटंगी में
पटवारी संघ ने एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
कटंगी और तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के हल्का पटवारियों ने गुरूवार को एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार महेश सोंलकी को ज्ञापन सौंपा है। पटवारियों ने सामुहिक रुप से बताया कि नक्शा तरमीम में कई तरह की व्यवहारिक और तकनीकि समस्याएं आ रही है। आपको बता दें कि राज्य सरकार के आदेश पर राजस्व अभियान 2.0 पूरे प्रदेश में चल रहा है।