कटंगी: पुलिस ने जब्त किया टमाटर से भरा पिकअप वाहन, कटंगी में आक्रोशित सब्जी विक्रेताओं ने बंद की मंडी
कटंगी शहर में साप्ताहिक बाजार शुक्रवार के दिन सब्जी विक्रेताओं और पुलिस के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हो गई। दरअसल, पुलिस ने थाने की तरफ जाने वाले प्रचलित मार्ग यानी सब्जी मंडी से एक पिक-अप को कथित तौर पर आवागमन बाधित करने के चलते जब्त कर अभिरक्षा में ले लिया। इस वाहन में टमाटर भरा हुआ था। सब्जी विक्रेताओं ने मंडी बंद कर दी।