कटंगी: शासकीय उच्चतर विद्यालय महकेपार में 25 शिक्षकों में से केवल 6 पदस्थ, सरपंच ने खुद पहुंच कक्षा 12वीं के छात्रों को पढ़ाया
कटंगी के अंतिम छोर यानी पठार अंचल के ग्राम महकेपार में करीब 40 साल से संचालित हो रहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा बे-हाल है। यहां शिक्षकों के 25 पद स्वीकृत है किंतु मौजूदा वक्त में केवल 06 शिक्षक ही पदस्थ है। जिसमें 1 प्राचार्य, 03 विषय शिक्षक, 1 पीटीआई और 01 प्रायोगिक शिक्षक शामिल है शेष सभी विषयवार शिक्षकों के पद रिक्त हैं।