जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ऑडिटोरियम मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया, गुणवत्ता और सुविधाओं पर अधिकारियों से की चर्चा
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।