भीलवाड़ा: राज्यपाल एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरे पर रहे, विश्व नवकार महामंत्र दिवस समारोह में भाग लिया
भीलवाड़ा। नवकार महामंत्र किसी एक व्यक्ति विशेष की स्तुति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में रची-बसी आत्मशुद्धि, आस्था एवं साधना का प्रतीक है। यह मानव को भीतर से सशक्त बनाकर उसे उच्चतर जीवन मूल्यों की ओर अग्रसर करता है।यह विचार राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने गुरुवार को जीतो द्वारा मेडिसिटी ग्राउण्ड में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।