पातेपुर: बलिगांव थाना क्षेत्र में हुए एनकाउंटर मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, STF एवं पुलिस ने तीन और अपराधियों को पकड़ा।
बलिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव में बीते दिनों हुई पुलिस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद STF एवं समस्तीपुर पुलिस ने बलिगांव के एक अपराधी समेत तीन को हथियार ले साथ पकड़ लिया है। रविवार की सुबह 8 बजे SHO राम निवास कुमार ने बताया कि एनकाउंटर में अमन साहनी एवं उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था।इस मामले में चार के विरुद्ध कांड दर्ज किया।