जहानाबाद: महुआ बगीचा में बहन की शादी का कार्ड देने गए भाई का शव मिला, सड़क हादसे की आशंका
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के उबेर के पास महुआ बगीचा में एक युवक के शव बरामद हुआ जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने कहा कि उक्त युवक घोसी थाना क्षेत्र के रामगंज गांव का निवासी मधु कुमार है। जो अपनी बहन की शादी का कार्ड देने घर से निकला था और कुछ रिश्तेदारों के यहां से शनिवार शाम को देकर लौट रहा था।