डौण्डीलोहारा: झीरम घाटी शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा द्वारा सोमवार को राजीव भवन में शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार प्रभाकर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें वर्ष 2013 में झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं सुरक्षा जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।