सिंगरौली: भारतीय मजदूर संघ ने बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र सिंगरौली कलेक्टर को सौपा
पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भारत ही नहीं पूरे विश्व में एक गंभीर समस्या बनी हुई है। प्रदूषण के कारण मनुष्य को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वर्तमान में पेड़ों की कटाई काफी बढ़ गई है पर उसकी तुलना में वृक्षारोपण काम हो रहा है। जिसको लेकर भारतीय मजदूर संघ ने आज कलेक्टर के नाम 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंप कर मांग की है।