सिंगरौली: चौकी प्रभारी बगदरा पर लगाए गए आरोप का पत्रकार के पिता ने किया खंडन, कहा- मेरे बेटे के साथ नहीं की गई कोई भी मारपीट
बीते 6 जून को बगदरा क्षेत्र के एक कथित पत्रकार विद्या राम साहू ने चौकी प्रभारी बगदरा पर एसपी कार्यालय में वीडियो बनाने को लेकर मारपीट बदसलूकी का आरोप लगाया था। इस आरोप को लेकर पत्रकार के पिता ने एसडीओपी कार्यालय चितरंगी में एक पत्र सौंपकर खंडन किया है। और कहा कि मेरे लड़के के साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं की गई है और ना ही पैसे लिए गए है।