सिंगरौली: जिले की अतिथि शिक्षक संघ ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
सिंगरौली जिले की अतिथि शिक्षक संघ ने अपने सात सूत्रीय मांगों को लेकर आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि कोई स्थाई नीति बनाकर अधिकतम कार्य अनुभव कार्य दिवसों के आधार पर अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करवाने की कृपा करें।