मांडर: नीति आयोग के अपर मिशन निर्देशक ने आकांक्षी प्रखंड मांडर का किया भ्रमण
Mandar, Ranchi | Mar 1, 2024 नीति आयोग के अपर मिशन निर्देशक आनंद शेखर ने गुरुवार को आकांक्षी प्रखंड मांडर का भ्रमण किया। प्रखंड कार्यालय में सबसे पहले उन्होंने सभी प्रखंड स्तर के अधिकारियों से बात की। आकांक्षी कार्यक्रम के सभी सूचकांकों पर उन्होंने गहन विवेचन किया और सभी को जमीनी स्तर से कार्य करने का निर्देश दिया।