मांडर: निर्माणाधीन पुल-सड़क से मुरगू में दुर्घटना और टोल टैक्स वसूली पर रोक लगे : शिल्पी नेहा तिर्की
Mandar, Ranchi | Feb 29, 2024 मांडर के विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने माँग की है कि NH 39 पर मुरगू नदी पर पिछले एक साल से पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य जारी है जिसके कारण इस सड़क की बदहाल स्थिति है. विधायक ने कहा कि पुल एवं सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण वहाँ अबतक अनेक दुर्घटनायें हो चुकी है जिसमें सात लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है