मांडर: विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने विधानसभा में सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत पर ST-SC एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की
Mandar, Ranchi | Feb 28, 2024 रांची सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के द्वारा आदिवासी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार तथा जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज किये जाने को लेकर मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने इसे संज्ञान में लिया और आज विधानसभा पटल पर जोरदार आवाज उठाई। इस दौरान उन्होंने थानेदार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए ऐसी घटना पर अंकुश लगाने हेतु राज्य में ST/SC आयोग के गठन की मांग सदन से की।