होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, एसपी ने 11 शिकायतों का किया निराकरण
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की कुल 11 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें चोरी, वित्तीय धोखाधड़ी, मारपीट और महिला संबंधी मामले शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।