हिलसा: बढनपुर गांव में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Hilsa, Nalanda | Nov 10, 2026 बढनपुर गांव में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित, मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हिलसा प्रखंड क्षेत्र के बढनपुर गांव में दीपावली के अवसर पर मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पूजा-अर्चना के साथ मेले का भी आयोजन किया गया, जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।