जोधपुर: रातानाडा पांच बती चौराहे पर कांग्रेस नेता की कार और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एयरपोर्ट थाना के एएसआई को किया गया निलंबित
रातानाडा पांच बती चौराहे पर गत दिनों कांग्रेस के प्रदेश महासचिव करण सिंह उचियारणा की लग्जरी कार व एंबुलेंस की भिड़ंत के बाद आज बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एयरपोर्ट थाने के एएसआई भवराराम को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। मामले के अनुसार 14 अप्रैल की रात करण सिंह उचियारणा की कार शिकारगढ़ की तरफ जा रही थी जहां उनकी कार की टक्कर एक एंबुलेंस से हो गई।