जोधपुर: बनाड़ थाना क्षेत्र के तिरुपति नगर में सूने मकान को चोर ने बनाया निशाना, नकदी, जेवरात व मोपेड चुराई
जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के तिरुपति नगर में अज्ञात चोर ने एक सुने मकान के ताले तोड़ कर मकान में से नकदी, जेवरात व मोपेट चुराकर ले गया। घटना 22अप्रेल रात की है। बनाड़ थाना पुलिस ने आज बुधवार सुबह 9 बजे अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है।