जोधपुर: आखलिया चौराहा पर शराब पीकर बेहोश युवक को ऑटो में सुनसान जगह ले जाकर लूटा गया
जोधपुर के आखलिया चौराहा पर ज्यादा शराब पीकर बेहोश हुए युवक को चालक अपनी ऑटो में डालकर सुनसान जगह पर लेकर गया।जहां पर हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और ₹10000 लूट कर ले गए।जब युवक को होश आया तब उसे लूट का पता चला। युवक ने आज बुधवार दोपहर 3:00 बजे प्रताप नगर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।