जोधपुर: एयरपोर्ट थाने पहुंचे DJ संचालकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया, एयरपोर्ट थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
जोधपुर DJ साउंड लाइट और टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पुखराज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने आज बुधवार दो पर 2 बजे एयरपोर्ट थाना अधिकारी सुरेश चौधरी को ज्ञापन दिया।ज्ञापन में बताया कि रातानाडा स्थित सांसी कॉलोनी सहित एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से DJ लाइट डेकोरेशन और टेंट व्यवसाय से जुड़े वेध संचालकों पर अनियमित व कठोर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।