जालौर में वैभव गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को किया संबोधित : जालौर में कांग्रेस नेता वैभव गहलोत ने सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा स्थल पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा की। उन्होंने भाजपा के 15 साल के नगर परिषद बोर्ड पर शहर की सड़क, नाली, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था बदहाल रखने का आरोप लगाया। पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर और जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने भी भाजपा पर विकास कार्य रोकने और शहर की समस्याओं का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। आमसभा के दौरान 17 लोगों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की, जिनका गहलोत ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
Jalor, Jalor | Sep 7, 2026