राजमहल: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर उधवा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा प्रखंड के पाकीजा मोड़ में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।