टीकमगढ़: कलेक्टर ने ज़िलेवासियों से व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने की अपील की, अब सीधे मोबाइल पर मिलेगी महत्वपूर्ण जानकारी
जिलेवासियों को शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय जानकारी तुरंत मिले, इस उद्देश्य से कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जनसंपर्क संचालनालय भोपाल द्वारा बनाये गये जिला जनसंपर्क विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल को फॉलो किया। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिले के नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में चैनल से जुड़ने की अपील की।