दुधारा थाना क्षेत्र के डीघवा गांव निवासी 40 वर्षीय राजकुमार का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।