इटारसी: इटारसी रेलवे आउटर पर सी केबिन के पास ट्रेन की बोगी पर चढ़ा युवक, ओएचई लाइन से टकराया, हुआ जोरदार धमाका,वीडियो आया सामने
दिल्ली से एर्नाकुलम जा रही मंगला एक्सप्रेस में गुरुवार शाम को इटारसी रेलवे आउटर (सी-केबिन) के पास हादसा हो गया।जिसका वीडियो गुरुवार शुक्रवार दरमियानी रात करीब 1 बजे सामने आया है। ट्रेन की बोगी की छत पर चढ़े एक युवक को ओएचई लाइन का जोरदार करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय धन बहादुर के रूप में हुई है।