भोरे: विजयीपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर 18 बोतल शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
विजयी पुर थाना क्षेत्र के मठिया मुसहर टोली में पुलिस ने छापेमारी कर 18 बोतल शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला मुसहर टोली निवासी रुगदी देवी बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला शराब बेचने का काम कर रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।