बदायूं: आसफपुर बिलारी रोड पर दाडनी मुडिया गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरा किशोर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 9, 2024 बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के मुगर्रा गांव के रहने वाला 16 वर्षीय कमल सिंह पुत्र देवेंद्र अपने परिजन व गांव के लोगों के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर ट्रैक्टर ट्रॉली से बेरनी थाना कुढ़ फतेहगढ़ जिला संभल मेला देखने गया था। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के आसफपुर बिलारी रोड पर दाडनी मुडिया गांव के पास ब्रेकर पर किशोर कमल सिंह गिर गया और उसकी मौत हो गई।