मटिहानी: रामदीरी- 1 पंचायत के चकबल्ली बहियार में एक युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जाँच
मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी- 1 पंचायत के चकवल्ली बहियार में एक 20 वर्षीय युवक का शव बुधवार की सुबह 11:00 बजे मटिहानी थाना की पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी निवासी मो जुवेर के पुत्र मो आजाद के रूप में हुई है. मटिहानी थाना अध्यक्ष नितेश कुमार ने पूरी जानकारी दी.