सतना। मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक उमेश साहू के खिलाफ ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गगनेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारों का समर्थन किया और उनकी मांगों को जायज बताते हुए कहा कि संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई कर ठेकेदारों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने की मांग की।