*जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं से भी मारपीट का आरोप*
सतना। उचेहरा थाना व परसमनिया चौकी के समीप गुढ़ा गांव में रविवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर साहू समाज के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान एक पक्ष की महिलाओं के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।
घटना में घायल कमलेश साहू, प्रदीप साहू, छोटू साहू, कलावती साहू एवं चंद्रवती साहू ने परसमनिया चौकी एवं उचेहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है।
फरियादियों ने राजेश साहू, रमेश, उमेश, महेश, कपिल, अखिल, शिवम, पुष्पेंद्र, राजू एवं एक अन्य के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले वायरल एक वीडियो की भी जांच की जा रही है।