राजपुर: नोनौरा गांव में नाली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल
Rajpur, Buxar | Apr 8, 2026 जिले के राजपुर प्रखंड के नोनौरा गांव में दो पक्षों में नाली विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है. जिसमें छह लोग घायल हो गए है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद एक पक्ष के लट्टू राम को जेल भेज दिया गया है। इस बीच, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।