देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की। मुख्य सचिव ने राज्य में ईकोलाॅजी एवं इकोनाॅमी के संतुलन के लिए निर्धारित किए गए फ्रेमवर्क ‘‘नौ सूत्र प्रगति प्रकृति संतुलन मिशन’’ पर गम्भीरता से कार्य करने की हिदायत देते हुए सभी सचिवों से इस सम्बन्ध में सुझाव मांगे