देहरादून: राजपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त मुख्य नशा तस्कर को धोरणपुल, कैनाल रोड के पास से किया गिरफ्तार
देहरादून की राजपुर थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर प्रेमलाल पुत्र मोहनलाल निवासी, ग्राम बितरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 28 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहाड़ी जनपदों से चरस लाकर शहर के विभिन्न स्थानों में स्थानीय व्यक्तियों की मदद से चरस की तस्करी करता था.