बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में लगाई फटकार, कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
18 मई सोमवार समय 11बजे कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री निवास, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार,