जमुई: झूले से गिरकर 9 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jamui, Jamui | Jun 25, 2026 खैरा प्रखंड के झिंगोई गांव में गुरुवार दोपहर झूले से गिरने के कारण 9 वर्षीय प्रिया कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह अन्य बच्चों के साथ झूला झूल रही थी, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले खैरा अस्पताल और फिर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।