सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा में सजी पोषण प्रदर्शनी, स्थानीय पौष्टिक व्यंजनों से दिया सुपोषण का संदेश
26 सितंबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक-6, मांगलिक भवन, इंदिरा नगर, नीमच में आंगन मिलन सेवा का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया।कार्यक्रम में आयोजित पोषण प्रदर्शनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री से तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के व्यंजन प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में अमेरिकन भुट्टे के रोस्टेड व्यंजन, बेसन के लड्डू, अंकुरित चने, मूंग-परमल के लड्डू, भुट्टे की खीर, अंकुरित अनाज से बनी चाट, मूंगफली एवं तिल की चक्की, मुनगा के पराठे, भुट्टे की भुजिया, पौष्टिक खिचड़ी, सोया पुलाव, तिरंगा इडली, मूंगफली की बर्फी, सूरजना के पराठे तथा गेहूं-चना सत्तू विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इन व्यंजनों को तैयार करने की विधि एवं उनमें मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी अतिथियों को दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध मोटे अनाज, दाल, अंकुरित अनाज, हरी सब्जियां, तिल, मूंगफली एवं अन्य खाद्य सामग्री का उपयोग कर स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।
मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, पार्षद श्री धारा सिंह यादव, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल एवं अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
प्रदर्शनी के माध्यम से पोषणयुक्त आहार को दैनिक जीवन में अपनाने और स्वस्थ एवं सुपोषित परिवारों के निर्माण का संदेश दिया गया।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #आंगनमिलनसेवा #नीमच #SevaSankalpAbhiyan
4 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026