खिजरसराय: खिजरसराय प्रखंड के सरबहदा विद्यालय में मानव व्यापार व बाल श्रम उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम
उच्च माध्यमिक विद्यालय सरबहदा में मानव व्यापार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी उन्मूलन दिवस पर शनिवार दोपहर 1 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका भारती कुमारी के मार्गदर्शन में छात्रों ने कविता, भाषण व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश दिया। शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने शिक्षा को इसका सबसे प्रभावी समाधान बताया।