हथुआ: हथुआ में शराब पीने के आरोप में अभय यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हथुआ थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में अभय यादव, पिता बलिस्टर यादव, निवासी बरवाकरपुरा, थाना हथुआ, जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान उसे शराब के नशे में पाया और तुरंत हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभय यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।