हथुआ: मीरगंज में आभूषण व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल
मीरगंज शहर में आभूषण व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बदमाशों को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाईल, एक चाकू, एक फाइटर और एक लोहे का बड़ा दाब बरामद की है।