हथुआ: मीरगंज में मरछिया देवी चौक के पास खड़ी बस में लगी आग, अफरा-तफरी मच गई
मीरगंज शहर के मरछिया देवी चौक के समीप एक खड़ी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। हालांकि बाद में लोगों की सूझ बुझ से आग पर काबू पा लिया गया। जिस बस में आग लगी थी वह भोरे की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि मरछिया देवी चौक के स्टैंड में एक यात्री बस लगी हुई थी।