हथुआ: मीरगंज से शराब मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
मीरगंज थाना पुलिस ने कांड संख्या 210/25 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त गणेश प्रसाद को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त गणेश प्रसाद, पिता स्वर्गीय शंकर प्रसाद चौरसिया, निवासी मीरगंज वार्ड नंबर 19, थाना मीरगंज, जिला गोपालगंज का रहने वाला है। पुलिस ने शराब से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।