हथुआ: मीरगंज में तेली उत्थान समिति ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के छात्रों और अधिवक्ताओं को सम्मानित किया
मीरगंज में तेली उत्थान समिति द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक और गौरवशाली सम्मान समारोह में जिले भर के मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों तथा एक दर्जन अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय स्वदेश, सचिव मनोज कुमार और न्यू ज्ञानलोक कंपीटिशन स्कूल के MD ने किये.