रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर गुर्जर ने बिजली कटौती और कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ आवाज बुलंद की। गुरुवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ विद्युत विभाग के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।